Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद में अब मिलेगी किडनी ट्रांसप्लांट और रोबोटिक यूरोलॉजी की विशेषज्ञ ओपीडी सेवा

होटल मानसरोवर पैराडाइज में प्रेसवार्ता करते डॉ पवन केसरवानी

सनेश ठाकुर
मुरादाबाद (विधान केसरी)। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने मुरादाबाद के मरीजों को बड़ी राहत देते हुए मैक्स मेडसेंटर, मुरादाबाद में समर्पित यूरोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को महानगरों में जाने की परेशानी से बचाते हुए स्थानीय स्तर पर ही सुपर-स्पेशलिटी परामर्श उपलब्ध कराना है।
सेवाओं का शुभारंभ यूरोलॉजी, रोबोटिक एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. पवन केसरवानी की उपस्थिति में किया गया। डॉ. केसरवानी प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मेडसेंटर में मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं देंगे। साथ ही दूर-दराज के मरीजों की सुविधा के लिए ऑनलाइन कंसल्टेशन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर डॉ. केसरवानी ने बताया कि पुरुषों में बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH), इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED), किडनी स्टोन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में नियमित जांच और समय पर उपचार बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद फॉलो-अप के लिए भी अब मरीजों को मेट्रो शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने आगे बताया कि रीनल रिप्लेसमेंट और ऑर्गन सपोर्ट के क्षेत्र में तकनीकी प्रगति के चलते रोबोट-असिस्टेड रीनल ट्रांसप्लांटेशन अधिक प्रभावी साबित हो रहा है, जिससे कम दर्द, छोटा चीरा, तेज रिकवरी और जल्दी हीलिंग जैसे लाभ मिलते हैं।
मुरादाबाद में इन सुपर-स्पेशलिटी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत को क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे मुरादाबाद सहित आसपास के जिलों के मरीजों को उन्नत उपचार मार्गदर्शन और विशेषज्ञ फॉलो-अप की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही सुलभ हो पाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |