Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सर्जियो गोर का बड़ा बयान! रूस के नहले पर अमेरिका ने फेंका दहला


अमेरिका के नेतृत्व वाले रणनीतिक गठजोड़ ‘पैक्स सिलिका’ में भारत शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को शामिल हो गया है. इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रेड डील और रूसी तेल को लेकर बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि भारत तेल की खरीद में विविधता लाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत का दौरा करेंगे.

सर्जियो गोर ने कहा, 'भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है. हम दोनों देशों के संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं.' भारत-अमेरिका ट्रेड डील, पैक्स सिलिका, रक्षा संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'दोनों देशों के पास मिलकर काम करने के अपार अवसर हैं. दोनों पक्षों ने लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों को दूर किया. यह डील केवल टैरिफ और ट्रेड को लेकर नहीं है, बल्कि दो लोकतांत्रिक देशों के बीच व्यापार के बजाय मिलकर विकास करने की प्रतिबद्धता के बारे में है.'

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में सार्जियो गोर ने कहा, 'भारत तेल खरीदने के अपने विकल्पों में विविधता लाने के लिए काम कर रहा है. वे वेनेजुएला से तेल खरीदने को लेकर बातचीत कर रहे हैं.' न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'तेल के मुद्दे पर समझौता हो चुका है. भारत ने तेल के क्षेत्र में विविधता लाई है. यह भारत का मुद्दा नहीं है. अमेरिका नहीं चाहता कि कोई भी रूसी तेल खरीदे. राष्ट्रपति इस बारे में स्पष्ट रहे हैं, वे इस युद्ध (रूस-यूक्रेन) को समाप्त करना चाहते हैं ताकि शांति स्थापित हो सके.'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि भारत रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमत हो गया है. हालांकि भारत ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. रूस ने साफ किया है कि उसे नई दिल्ली की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है. भारत ने बार-बार कहा है कि वह अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सस्ता तेल खरीदता रहेगा. हालांकि भारत ने ये कहा है कि वह तेल सहित वेनेजुएला से आयात बढ़ाने पर विचार करेगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |