Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फ्लाइट से गायब हो गया BJP सांसद का सामान


देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन कंपनी इंडिगो एक बार फिर अपनी खराब सेवाओं और कुप्रबंधन को लेकर विवादों में है. ताजा मामला चांदनी चौक से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल का है. सांसद और अखिल भारतीय व्यापारी संघ (सीएआईटी) के जनरल सेक्रेटी प्रवीण खंडेलवाल ने इंडिगो संग ट्रैवल को लेकर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने इंडिगो एयरलाइन से सफर को बेहद शर्मनाक एक्सपीरियंस बताया है.

बीजेपी सांसद खंडेलवाल ने शुक्रवार (20 फरवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि मैंने आज नई दिल्ली से बेलगावी के लिए फ्लाइट 6E-5237 से यात्रा की. मैं अपने डेस्टिनेशन तक तो पहुंच गया, लेकिन मेरा सामान नहीं मिला.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपने सामान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इससे मुझे बहुत मानसिक पीड़ा, गंभीर असुविधा और आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि मुझे तुरंत आवश्यक कपड़े और व्यक्तिगत सामान खरीदने पड़ रहे हैं. बीजेपी सांसद ने कहा कि मेरे सामान में महत्वपूर्ण और मूल्यवान दस्तावेज़ भी हैं, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है. इस तरह की लापरवाही और सामान प्रबंधन की इतनी खराब व्यवस्था बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है.

प्रवीण खंडेलवाल ने आगे कहा कि अगर एक मौजूदा सांसद को इस तरह का अनुभव हो रहा है तो आम यात्रियों की दुर्दशा का तो कोई अनुमान ही नहीं लगाया जा सकता है. उन्होंने अपनी पोस्ट पर इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को टैग करते हुए लिखा कि मुझे तत्काल स्पष्टीकरण चाहिए

इसके अलावा उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायूड को भी टैग किया और लिखा कि माननीय @RamMNK ये इंडिगो के परिचालन मानकों में बेहद चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है. खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |