Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराःचमत्कारों के पीछे छिपे विज्ञान को समझाकर अंधविश्वास के विरुद्ध जन चेतना का प्रसार


आगरा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब, आगरा द्वारा अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  केदारनाथ सेक्सरिया आर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।श्कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या उज्जवल जैन एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विज्ञान संचारक अलीशा ढाका (मेरठ) रहीं, जिन्होंने अनेक तथाकथित चमत्कारों का प्रदर्शन कर उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने पानी से दीपक जलाना, 

सिर पर चाय बनाना, जीभ पर कपूर जलाना एवं बिना आग के मोमबत्ती जलाने जैसे प्रयोग प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किस प्रकार ढोंगी बाबा भौतिक एवं रासायनिक विज्ञान के सिद्धांतों का उपयोग कर आम जनता को भ्रमित करते हैं।

क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को समाज से अंधविश्वास मिटाने हेतु जन चेतना का अग्रदूत बनना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उन्हें तर्कशील सोच अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

जिला समन्वयक डॉ. निखिल जैन ने कहा कि अंधविश्वास फैलाने वाले बाबा भोली-भाली जनता को ठगने का कार्य करते हैं, जिससे समाज को जागरूक रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर, लिखे गए स्लोगन एवं प्रस्तुत नाटकों की अतिथियों द्वारा सराहना की गई।

जिला समन्वयक डॉ. निखिल जैन ने कहा कि अंधविश्वास फैलाने वाले बाबा भोली-भाली जनता को ठगने का कार्य करते हैं, जिससे समाज को जागरूक रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर, लिखे गए स्लोगन एवं प्रस्तुत नाटकों की अतिथियों द्वारा सराहना की गई।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईरम फातिमा (श्री केदारनाथ सेक्सरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज), द्वितीय स्थान भूमिका चंद्रा (बालिका विद्यापीठ इंटर कॉलेज) तथा तृतीय स्थान गुर्मी ( केदारनाथ सेक्सरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज) ने प्राप्त किया।

स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देविका ( केदारनाथ सेक्सरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज), द्वितीय स्थान पायल कुशवाहा ( केदारनाथ सेक्सरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज) एवं सानिया (सेंट विंसेंट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय) तथा तृतीय स्थान राधिका (सेंट विंसेंट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय) को मिला।

नाटक प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ, बरौली अहीर की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा चयनित प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं पाँच सांत्वना स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अनु वर्मा ने किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या उज्जवल जैन ने सभी छात्र-छात्राओं, अतिथियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में रोशनी गुप्ता, रेखा भारद्वाज, राखी सिंह, यामिनी मिश्रा, रिचा परमार, प्रिया कटारा, नेहा अग्रवाल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |