Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः ‘प्रतिभा संगम’ में निखरी छात्राओं की प्रतिभा,अंगूरी देवी विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन


पीलीभीत। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में  ‘प्रतिभा संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के संरक्षक बृजेन्द्र कुमार अग्रवाल, विज्ञान शिक्षक लक्ष्मीकान्त शर्मा एवं प्रधानाचार्या उपासना शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। संचालन आचार्या कमलेश शर्मा एवं विद्यालय की प्रधानमंत्री बहिन शिवे शर्मा ने किया।

एमसीक्यू प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में सिटी मांटेसरी स्कूल की वैष्णवी प्रथम, सुरेश शुक्ला स्कूल की कुंज द्वितीय एवं कोमल तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में आकांक्षा प्रथम, अदिति द्वितीय व काव्या चैधरी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में निशिता अनुरूप प्रथम, अंजलि द्वितीय व बीनू तृतीय स्थान पर रहीं।गणित ‘खेल-खेल में सीखें’ प्रतियोगिता में अनु गंगवार प्रथम व आदेश द्वितीय रहीं। रिवर्स काउंटिंग में आरती प्रथम, विधि द्वितीय व रूही तृतीय रहीं।

भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रिया प्रथम, दिव्यांका द्वितीय व आकांक्षा तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में शिवे शर्मा प्रथम, इशिका जायसवाल द्वितीय व पूर्णिमा तृतीय रहीं। कविता (विज्ञान वर्ग) में तापसी प्रथम व प्रियांशी गंगवार द्वितीय रहीं।

पतंग निर्माण में अनन्या श्रीवास्तव प्रथम, काव्या मिश्रा द्वितीय व प्रियांशी तृतीय रहीं। रंगोली में निशा प्रथम, खुशी द्वितीय व सृष्टि तृतीय रहीं। कलर पिक्चर में रूही यादव प्रथम, वैष्णवी द्वितीय व कुंज तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में कल्पना वर्मा प्रथम, अम्बिका जौहरी द्वितीय व प्रियंका तृतीय रहीं।मॉडल प्रतियोगिता (विज्ञानध्गणित) में कोमल व प्रियांशी राठौर प्रथम, अनंत पटेल व संजना द्वितीय तथा कुनाल तृतीय रहे। एकल नृत्य में मंजुला बाला प्रथम, प्रियांशी राठौर द्वितीय व एंजिल वाजपेयी तृतीय रहीं। समूह नृत्य में आल्या ग्रुप प्रथम तथा हिमांशी व अनन्या द्वितीय रहीं।

विज्ञान शिक्षक लक्ष्मीकान्त शर्मा ने विद्यार्थियों को विज्ञान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए प्रेरित किया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। अंत में प्रधानाचार्या उपासना शर्मा ने अतिथियों, शिक्षकों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। ‘वन्देमातरम्’ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |