लखनऊ । लोकभारती के कचरा निस्तारण पात्र की एक अहम बैठक विशालखण्ड गोमतीनगर में आयोजिका श्रीमती जयश्री सिंह जी एवंअनामिका बिष्ट द्वारा अजस्र सृजन फाउंडेशन एवं भारतीय एकता समिति के सहयोग से संपन्न हुई।
लोकभारती की प्रेरणा से कचरा निस्तारण पात्र एवं स्वच्छताअभियान की इस बैठक में लोकभारती के केन्द्रीय सह संगठन मंत्री श्री गोपाल उपाध्याय जी द्वारा लोकभारती के सभी प्रमुख आयामों पर चर्चा की। चर्चा के पहले सभी का परिचय हुआ तत्पश्चात सह संगठन मंत्री जी ने बताया कि कचरा निस्तारण पात्र का उपयोगकर कैसे हम समाज एवं सरकार के स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते हैं। उससे मिलने वाली द्रव्यखाद का उपयोगकर हम अपनी रसोई वाटिका से सब्जी एवं फल का उपभोगकर बाजार के रासायनिक खाद्य पदार्थों से अपने परिवार को एवं उनसे होने वाली बीमारियों से बचा सकते हैं।
बैठक में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भवान सिंह रावत जी, श्री हरपाल सिंह जी, श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जी, श्रीमती जानकी गढ़िया जी, श्रीमती कमलेश सिंह जी, श्रीमती वंदना सिंह जी, श्रीमती मालती सिंहजी श्रीमती कमला सिंह जी, श्री जयवीर सिंह जी, श्री मनोज कुमार जी के प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हुआ उत्तराखंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एकता समिति के अध्यक्ष श्री रविंद्रसिंह बिष्ट जी का विशेष सहयोग रहा।
आज की बैठक में लोकभारती से केन्द्रीय कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह जी, प्रदेश प्रमुख श्री हरेन्द्र सिंह जी, महानगर संयोजिका श्रीमती प्राची श्रीवास्तव जी पूर्वीभाग के सहसंयोजक आशुतोष अवधवाल एवं लोकभारती के सक्रिय कार्यकर्ता श्री शरदमहरोत्रा जी उपस्थित रहे।
बैठक की अंत में बैठक की आयोजिका श्रीमती जयश्री सिंह जीने कचरा निस्तारणपात्र अपने आवास एवं छात्रावास पर लगवानेकी इच्छा जाहिर की जिसे लोकभारती ने तत्काल इच्छापूर्ति की।
