लखनऊ। राजाजीपुरम क्षेत्र स्थित देश भारती पब्लिक स्कूल में भव्य विज्ञान मेला आयोजित किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक परियोजनाओं, मॉडलों एवं प्रयोगों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उक्त अवसर पर लगभग 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिन्हें अभिभावकों एवं अतिथियों ने अत्यंत सराहा। मेले में मनोरंजक खेल गतिविधियों तथा स्वादिष्ट खाद्य स्टॉलों की भी व्यवस्था रही, जिससे कार्यक्रम ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ आनंददायक भी बना।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनेक उत्कृष्ट प्रोजेक्ट विशेष रूप से सराहे गए। कक्षा प्प् से प्रिंस (वायु प्रदूषण मॉडल) तथा शिवाय शर्मा (हर्बेरियम) प्रमुख रहे। कक्षा प्प्प् से हर्षित गुप्ता एवं बादल (पवन ऊर्जा), रुद्रांश सक्सेना एवं प्रदीप (दिन-रात निर्माण), अध्या सक्सेना (जल चक्र) तथा शिवन्या चतुर्वेदी (ग्लोबल वार्मिंग) आकर्षण का केंद्र रहे।
कक्षा प्ट से अद्रिका शुक्ला (ज्वालामुखी), आकांक्षा प्रजापति (इलेक्ट्रिक फैन), अनामिका रावत (सौर ऊर्जा), मानसी तिवारी (इलेक्ट्रिक लैंप), परिधि (पवन ऊर्जा), अर्शिफा (सौर मंडल) तथा मयंक कुमार (सोलर सिस्टम) के मॉडल सराहे गए। कक्षा ट से मोहम्मद अरश (ज्वालामुखी), वंश-संस्कार (सौर ऊर्जा), सिद्धार्थ-प्रियांशु-प्रज्वल (इलेक्ट्रिक सर्किट), जन्नवी-अंशिका (चंद्र ग्रहण), ऋषि-मेहताब (वेंडिंग मशीन) तथा आरोही-आयरा (नॉइस एवं एयर पॉल्यूशन) विशेष आकर्षण रहे। कक्षा टप् में श्रेया-नवि-कीर्ति (वाटर प्यूरिफायर), एंजेल-फायेजा (वाटर फॉल), अब्दुल्लाह-ऋषभ-आदित्य (अर्थक्वेक सेंसर), प्रियांशु-अहेम-दिव्यांश (एडवांस वाटर मैनेजमेंट), संस्कार-विराट-दीपांश (पाचन तंत्र), अन्वी-अंशिका (ग्रीन हाउस) तथा रिया गुप्ता (क्लीन इंडिया) के प्रोजेक्ट अत्यंत प्रशंसनीय रहे।
कक्षा टप्प् से अनुष्का, कावेरी, सबा-शफाक-हिबा (वाटर साइकिल), हुस्ना-अंजलि-वर्षा (सीड जर्मिनेशन), शिवांक-ध्रुव-समर (इलेक्ट्रिक लिफ्ट), आदर्श-निखिल (सोलर एवं विंड एनर्जी), विशाल-हंजाला (इलेक्ट्रिक सर्किट), आशीर्वाद-वैभव यादव (विंड एनर्जी) और अक्ष, जेहरा, आयशा, आशिका (ह्यूमन हार्ट) ने दर्शकों को प्रभावित किया।
कक्षा टप्प्प् में आकांक्षा-अनुष्का-लता-स्नेहा (चंद्रयान-3), विश्वनाथ-श्वेत-दीपेंद्र (पवन ऊर्जा), प्रिंस-विकास-जतिन (फेरिस व्हील), आयुष-आर्यन-उत्कर्ष (वाटर फिल्ट्रेशन), शुभम-अनमोल-पवन (एलईडी फाउंटेन), आदर्श-आर्यन-अभिषेक (इसरो प्रोजेक्ट) तथा आराध्या-रत्निका-पल्लवी-सुरभि (कंप्यूटर सिस्टम) विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
करेंसी एवं टेक्नोलॉजी विषय के अंतर्गत भी अनेक उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें अर्पिता गुप्ता द्वारा “मुद्रा और प्रौद्योगिकी का विकास कृ न्च्प्”, अर्पिता गुप्ता एवं किशन लाल द्वारा “भारतीय स्टेट बैंक”, राहिल प्रताप सिंह एवं काशीश पांडे द्वारा “मुद्रा का विकास कृ बिटकॉइन एवं डिजिटल करेंसी” तथा वैभव द्विवेदी एवं स्नेहा शर्मा द्वारा “सरकारी बजट” विशेष रूप से सराहे गए।
विद्यालय के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय कवि वेद व्रत वाजपेयी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं तथा उन्हें वैज्ञानिक और रचनात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करते हैं। उप प्रबंधक एवं कवि मनु व्रत वाजपेयी ने इसे जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रधानाचार्य एवं अभिनेता जय व्रत वाजपेयी ने कहा कि विज्ञान एवं तकनीक के युग में विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सत्र 2026दृ27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने की जानकारी भी दी।
