Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: राजेश्वर मंडल में विधायक निधि से सड़क निर्माण का भूमि पूजन


आगरा। राजेश्वर मंडल के दुर्गा नगर क्षेत्र में विधायक निधि से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। हिम्मत सिंह के मकान से लेकर हरि मोहन यादव के मकान तक बनने वाली इस सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, बीना शाह, कैप्टन सोबन सिंह रावत, पूरन लाल शाह, कैप्टन मनोज बोरा, कंचन राजपूत, हिमांशू अग्रवाल, दिलीप वर्मा जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा तथा आवागमन सुगम बनेगा। स्थानीय लोगों ने विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |