आगरा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अखिलेश यादव 29 मार्च 2026 को दादरी में आयोजित “समाजवादी समानता भाईचारा रैली” के माध्यम से चुनावी शंखनाद करेंगे। रैली की तैयारियों के क्रम में राजकुमार भाटी आगरा पहुंचे, जहां ताजनगरी स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक के दौरान दादरी रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह रैली वर्ष 2027 के चुनावी अभियान की दिशा तय करेगी।
बैठक में जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव लल्ला सिंह गुर्जर, श्रीकृष्ण वर्मा, राजपाल यादव, मीडिया प्रभारी राम सहाय यादव सहित राहुल चतुर्वेदी, पवन प्रजापति, मधुकर अरोरा, देवेंद्र सिंह यादव, बलविंदर सिंह जाटव, संतोष पाल, सुधीर दुबे, पहलाद गुर्जर, प्रियंका चैहान, गुड्डी भारती, सुरेन्द्र चैधरी, मुबीन उस्मानी, आसिफ मिर्जा, सलमान खान, रासिद मेव, राहुल निगम, विनोद श्रोतिया, काशिफ अली शाह, मोहम्मद जेब अफरीदी उर्फ आशु, हर्षवर्धन धाकड़, ओम पंडित और विजय यादव समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिला सभा की महानगर अध्यक्ष प्रियंका सिंह चैहान ने भी रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। अंत में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से दादरी रैली में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
