जगदीशपुरः योगीराज मे स्वच्छता अभियान धडाम, जिम्मेदार बेखबर
February 20, 2026
जगदीशपुर/अमेठी।सरकार जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रूपये पानी की तरह बहा रही है तो वहीं जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते स्वच्छता अभियान धडाम होता जा रहा है आला अफसर बेखबर हैं। विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरातपुर स्थित गांव में सडकों के किनारे बनी नालियां गंदगी से पटी पडी हैं।जिसमें भरे गंदे पानी मे कीडे बिलबिला रहे हैं। जिससे फैलने वाली बदबू ग्रामीणों का जीना हराम कर दिया है। यही नहीं आए दिन लोग संक्रमण बीमारी की चपेट मे आकर अस्पताल पहुंचते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद भी इसका कोई समाधान नहीं हुआ मजबूरी मे हम लोग गंदगी के दलदल फंसकर जीवन गुजार रहे हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराने के उपरांत अग्रिम कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।
