Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: कस्तूरबा विद्यालयों में अब इंटर की उड़ान! 10 ब्लॉकों में शिक्षा और आवास का एकीकृत संगम


संग्रामपुर/अमेठी। जनपद की बेटियों के लिए शैक्षिक सशक्तिकरण का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब कक्षा 8 के बाद पढ़ाई छूट जाने का डर समाप्त होगा। प्रशासन की नई पहल के अंतर्गत, जिले के 13 में से 10 ब्लॉकों में अब इंटरमीडिएट (कक्षा 12) तक की शिक्षा और आवासीय सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी। शैक्षिक सत्र 2024-25 से छात्राओं को अपने ही परिसर में उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भादर, संग्रामपुर, गौरीगंज, बहादुरपुर, सिंहपुर और शाहगढ़ इन ब्लॉकों में एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।तिलोई में बुनियादी ढांचा तैयार है, जहाँ छात्राएं स्थानीय इंटर कॉलेजों के समन्वय से शिक्षा ग्रहण करेंगी।जामो, बाजारशुकुल और अमेठी इन क्षेत्रों में भी 85 से 90 प्रतिशत निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी संजय तिवारी ने कहा जिन भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनके हस्तांतरण की प्रक्रिया गतिशील है। फर्नीचर और आवश्यक शैक्षणिक उपकरणों के लिए शासन को मांग पत्र भेजा गया है। संसाधनों की उपलब्धता के साथ ही इन विद्यालयों को पूर्ण क्षमता से संचालित कर दिया जाएगा। वर्तमान में केवल भेंटुआ ब्लॉक में पूर्णतः इंटर तक की कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हैं, जबकि मुसाफिरखाना और जगदीशपुर में छात्राएं छात्रावास की सुविधा का लाभ उठाकर निकटवर्ती कॉलेजों में पढ़ रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |