Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः तहसील में लगभग 80 हजार राशन कार्ड, नए आवेदन व संशोधन का कार्य जारी


अमेठी। तहसील क्षेत्र में राशन कार्ड से संबंधित कार्य निरंतर जारी है। जानकारी के अनुसार तहसील में कुल लगभग 80 हजार राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लाभ मिल रहा है। खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत नए राशन कार्ड बनाने, पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-कटाने तथा अन्य संशोधन का कार्य लगातार किया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक शुभम चैधरी ने बताया कि जिन परिवारों में नए सदस्य जुड़े हैं या किसी प्रकार की त्रुटि है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। सत्यापन के बाद नियमानुसार संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे सही जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सके। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित पूर्ति निरीक्षक या तहसील कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए कार्ड बनने और संशोधन कार्य से कई परिवारों को राहत मिल रही है, जबकि कुछ लोग प्रक्रिया में तेजी लाने की भी मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |