शाहबाद। समाजवादी पार्टी अम्बेडकर वाहिनी के ’राष्ट्रीय सचिव रामबहादुर’ ने शाहबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। भ्रमण के दौरान ग्राम बंदार के बूथ संख्या 231 पर उन्होंने 18 फर्जी श्फार्म-7श् पकड़े। रामबहादुर ने चेतावनी दी कि फर्जी तरीके से फार्म भरवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस मामले की शिकायत तत्काल उपजिलाधिकारी शाहबाद से की, जिस पर उन्होंने सभी संबंधित फार्मों को वापस लेने का आश्वासन दिया।
इसके पश्चात, राष्ट्रीय सचिव रामबहादुर सांसद प्रतिनिधि नसीम मियां के आवास पहुंचे और उनकी भाभी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
अपने दौरे के अगले चरण में उन्होंने ग्राम तालकाबाद, साहपुरा देव, पशुपुरा और ढकोरिया का भ्रमण कर ग्रामीणों को समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
