Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 75 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ


आगरा। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मण्डपम में 75 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला नाट्यावलोकन कला एवं सांस्कृतिक संस्थान और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आशु रानी ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में तनु वेड्स मनु, स्पेशल 26 और केसरी से जुड़े लेखक-निर्देशक विरुद्ध तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जीरो और टीवी धारावाहिक पृथ्वीराज में अभिनय कर चुके अभिनेता आशीष सिंह उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि आधुनिक रंगमंच में अभिनय के साथ तकनीकी पक्ष भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय, स्टेज क्राफ्ट, प्रोडक्शन डिजाइन, प्रकाश व संगीत संयोजन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि ऐतिहासिक फिल्म ‘काशी लीला’ की शूटिंग आगरा में प्रस्तावित है, जिससे स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |