Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जनता को बड़ी सौगात! सीएम रेखा गुप्ता ने 500 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इसको लेकर खास आयोजन किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने आज DTC की 500 नई EV बसों को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। साथ ही दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई है।

इन बसों के शामिल होने के साथ दिल्ली की ई-बस फ्लीट की कुल संख्या बढ़कर 4000 हो जाएगी, जिससे दिल्ली देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों वाला शहर बन जाएगा। ये नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) के बेड़े में शामिल की गई हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'ग्यारह सालों तक दिल्ली विकास में पीछे रह गई। दिल्ली के लोगों की उम्मीदें और सपने खत्म हो गए। दिल्ली ने विकास के सपने देखना बंद कर दिया था। दिल्ली के लोग पानी, सीवेज और हेल्थकेयर जैसी बेसिक सुविधाओं के लिए तरस रहे थे। लेकिन 2025 के विधानसभा चुनावों में, दिल्ली के लोगों ने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो खुद को दिल्ली का मालिक समझते थे।'

आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा, 'घमंडी केजरीवाल कहता था, "मुझे हराने के लिए तुम्हें दोबारा जन्म लेना पड़ेगा।" लेकिन दिल्ली के लोगों ने इसी जन्म में इसी रामलीला मैदान में बीजेपी सरकार बनाकर दिल्ली का माहौल बदल दिया। दिल्ली के लोगों ने दिखा दिया कि अगर वे किसी को प्यार और स्नेह से सत्ता की कुर्सी पर बिठा सकते हैं, तो उन्हें नीचे लाना भी जानते हैं।'

सीएम गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा शालीमार बाग विधानसभा में पिछले एक साल में 250 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। आज स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र में हो रहे कामों का रिपोर्ट कार्ड साझा किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |