मोहनलालगंज/लखनऊ। जननायक सुजीत पांडे मेमोरियल ट्रस्ट एवं सहयोगी लक्ष्य यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में पांडेय कॉम्प्लेक्स, मोहनलालगंज, लखनऊ में भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क पंजीकरण शिविर एवं सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, कनकहा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र, लखनऊ तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के अधिकारियों द्वारा 500 से अधिक वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों का निःशुल्क सहायक उपकरणों के वितरण हेतु पंजीकरण किया गया। जिसमें कान की मशीन, कमर बेल्ट, व्हीलचेयर, छड़ी, गर्दन कॉलर, वॉकर, सिलिकॉन तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सर्वाइकल कॉलर, ट्राईसाइकिल, मोटर ट्राईसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण हेतु पंजीकरण किया गया
दो दिवसीय इस चिकित्सा शिविर में 1000 से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयों का लाभ प्राप्त किया।
जननायक सुजीत पांडे मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी डॉ. अजय पांडे ‘सत्यम्’ ने बताया कि ट्रस्ट क्षेत्र के समस्त दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से दो दिवसीय पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
वहीं लक्ष्य यूथ फाउंडेशन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश कुमार साहू ने बताया कि शिविर के दौरान लगभग 500 से अधिक लोगों का पंजीकरण किया गया है तथा शीघ्र ही आवश्यकता के अनुसार उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
शिविर को सफल बनाने में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र, लखनऊ से प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट श्याम मोहन शुक्ला, ऑडियोलॉजिस्ट श्रीकांत सिंह, यू.एस.डब्ल्यू. लिपू दलाई, डॉ0 धर्मेंद्र मिश्रा,डॉ0 धर्मेंद्र सिंह,डॉ0 प्रीति वर्मा, डॉ0 अनुराग त्रिपाठी, डॉ0 गिरीश कुमार पांडे, डॉ0 अमित गुप्ता, डॉ0 सचिन सिंह ,डॉ0 सुधीर गुप्ता,अर्पित कुमार , रजनीश कुमार एवं विपिन यादव, पूर्व फौजी अजीत यादव, विष्णु शंकर पान बीडीसी मनोज व अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
