Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: लोक बन्धु राज नारायण इण्टर कालेज द्वारा परीक्षा में टाप-10 आने वाले बच्चों को दी जाएगी उपहार में बाइक स्कूटी! कालेज द्वारा प्रवेश-पत्र वितरण के साथ विदाई समारोह आयोजित


लखनऊ । लोक बन्धु राज नारायण मेमोरियल इण्टर कालेज जगन्नाथ पुरम उत्तर धौना चिनहट  के प्रागंण में कक्षा 10 के 84 छात्रों व कक्षा 12 के 89 छात्रो को प्रवेश-पत्र वितरित कर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर छात्रो द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वन्दना आदि प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री तेजशंकर अवस्थी (ददू) ने बच्चों को आर्शीवाद देते हुये कहा बच्चों समय के साथ चलना सीखो, विद्यालय के प्रबन्धक  शिव कुमार सिंह व जुगुल किशोर होंडा कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर  एस०पी० सिंह ने बच्चों को आर्शीवाद देते हुये कहा की जो छात्रध्छात्रा लखनऊ जनपद के टाप-10 में आने वाले छात्रध्छात्रा को बाइक स्कूटी उपहार में दी जायेगी। 

इस मौके पर बच्चों को एल्बेंडाजोल कृमि की दवा भी खिलाई गई। विद्यालय प्रांगण में छोटे बच्चों चेकअप स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन ष्चाइल्ड केयर क्लीनिकष् द्वारा हुआ जिसमें बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप विशेषज्ञ डा. भारत भूषण सिंह व डा. समवर्तिका के द्वारा किया गया। इस मौके पर श्री महेन्द्र वर्मा, सतीश शर्मा,  संदीप सिंह (रिंकू) प्रधान उत्तरधौना, इन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या मोहिनी सिंह, उपप्रधानाचार्य मो० सलीम, श्री राजीव कुमार यादव व अन्य विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |