आगरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद आगरा में दिनांक 22 फरवरी 2026 को वृहद विधिक साक्षारताध्सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा।
इस संबंध में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को दीवानी परिसर स्थित नवीन सभागार कक्ष में अपर जिला जज अमरजीत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन विनीता सिंह-1, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा किया गया।
बैठक में मेगा शिविर को सफल बनाने हेतु पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण एवं शिविर में आने वाले लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए।श्
ज के निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाओं, निर्धन वर्ग एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का सरल एवं त्वरित लाभ उपलब्ध कराना है।
उन्होंने यह भी बताया कि मेगा शिविर के साथ-साथ प्री-मेगा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन अपना पंजीकरणध्रजिस्ट्रेशन कराकर पात्रता अनुसार योजनाओं का तत्काल लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
बैठक में अपर जिला जज दिव्यानंद द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी, चिकित्सा विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (केनरा बैंक) सहित कृषि, मत्स्य, अल्पसंख्यक, खाद्य आपूर्ति, उद्यान, डूडा, ऊर्जा विभाग समेत अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
