Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

12वीं बोर्ड परीक्षा: 584 में से 581 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए, 50 से अधिक स्कूल कर्मियों पर कार्रवाई


महाराष्ट्र के वाशिम जिले में नकल करते हुए बड़ी संख्या में छात्र पकड़े गए हैं। वाशिम के टो गांव के मैनागिरी विद्यालय में 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान बड़े स्तर पर छात्रों द्वारा नकल करने मामला सामने आया है। भौतिक विज्ञान (Physics) के पेपर के दौरान छात्रों द्वारा सामूहिक नकल किए जाने का खुलासा हुआ हुआ।

शिक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक शिक्षा अधिकारी संजय ससाणे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एक साथ 581 छात्रों पर कार्रवाई की गई है। स्कूल में कुल 584 छात्र 12वीं की परीक्षा दे रहे थे, इनमें से 581 छात्र नकल करते हुए पकड़ लिए गए।

इसे जिले की अब तक की सबसे बड़ी नकल विरोधी कार्रवाई माना जा रही है। सूत्रों के अनुसार केंद्र संचालक, सहायक केंद्र संचालक और पर्यवेक्षकों सहित 50 से अधिक कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के संकेत हैं।

हैरानी की बात यह है कि प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में मास कॉपी का मामला सामने आया, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |