Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन हटाए गए, नगर निगम ने वसूला 1.05 करोड़ रुपये से अधिक शुल्क


लखनऊ। नगर निगम के प्रचार विभाग द्वारा गुरुवार को शहर में बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन पटों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई।

प्रभारी अधिकारी प्रचार विनीत सिंह के निर्देशन में कर अधीक्षक (प्रचार) ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। 

नगर निगम की टीम ने सुल्तानपुर रोड क्षेत्र में मेसर्स आउटडोर लैब्स एडवरटाइजिंग द्वारा लगाए गए विज्ञापन पटों को हटाया। इसके अलावा शहीद पथ से मेसर्स अवध मीडिया एडवरटाइजिंग तथा कानपुर रोड से मेसर्स न्यू लिंटास एडवरटाइजिंग के विज्ञापन भी हटाए गए। अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स शहर की व्यवस्था और नियमों के खिलाफ हैं, इसलिए इनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने संबंधित एजेंसियों से लंबित अनुज्ञा शुल्क भी जमा कराया। इस अभियान में कुल 1 करोड़ 5 लाख 8 हजार 546 रुपये की धनराशि नगर निगम कोष में जमा कराई गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |