मिर्जापुरः एनडीपीएस के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
February 20, 2026
अदलहाट/मिर्जापुर। ए.एन.टी.एफ यूनिट गोरखपुर द्वारा 02 कुन्तल 61 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी थी। उक्त के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी अदलहाट को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में शुक्रवार को उप निरीक्षक हंसलाल राम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल दास पुत्र रविदास निवासी रूदपुर थाना ट्राजिस्ट कैम्प जनपद उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 04 मोबाइल फोन व एक कार बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
