Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: जिलाधिकारी ने पेट्रोलियम एवं गैस एजेन्सी के विक्रय प्रबन्धको के साथ की बैठक।

पेट्रोल पम्पों पर अनाधिकृत तरीके से खड़े वाहन पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही-डीएम

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम एवं गैस एजेन्सी के विक्रय प्रबन्धको  के साथ बैठक की गयी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित विक्रय प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश में एक माह के लिए सड़क सुरक्षा अभियान प्रारम्भ किया है इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाय, बैठक के दौरान उन्होेनें कहा है कि पेट्रोल पम्पों पर अनाधिकृत तरीके से वाहन खड़े न होने पाये अनाधिकृत तरीके से वाहन खड़े हुए किसी पेट्रोल पम्प पर पाये जाते है तो सम्बन्धित पेट्रोल पम्प स्वामी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी और पेट्रोल पम्प के सामने सड़क पर अनाधिकृत तरीके से क्रास कटिंग पायी जाने पर भी सम्बन्धित पेट्रोल पम्प स्वामी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी उन्होने कहाकि सड़क सुरक्षा  माह के दौरान पेट्रोल पम्पों और उसके आस पास सड़क सुरक्षा से बचाव हेतु साइनेज बोर्ड लगाये जाये जिससे कि लोगों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त हो उन्होने कहा कि पेट्रोल पम्पो पर नो हेलमेट नो फ्यूल के नियम का पालन सुनिश्चित कराया जाये सड़को एव ढाबों आदि पर अनाधिकृत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये अनाधिकृत तरीके से सड़को पर वाहन खड़े होने की स्थिति में कोहरें के दौरान दुर्घटना होने की अधिक सम्भावना बनी होती है इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाये। बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव कुमार गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ए0आर0ओ0 पृथ्वीराज सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |