Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: में०अली स्टोन बर्दिया में खनन पट्टा, जो हुआ है दिन रात अवैध खनन हो रहा है इसके संरक्षण दाता कौन?

आखिर कार जेष्ठ खान अधिकारी व जिला प्रशासन की चुप्पी क्यो।

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया का मामला स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्दिया गांव में स्थित में० अली स्टोन का खनन पट्टा, जो अकबर अली पुत्र मजनू भाई के नाम से आराजी संख्या 941ख, रकबा 2.00 एकड़ में संचालित है, एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। उक्त पट्टा 03 अगस्त 2016 से 02 अगस्त 2026 तक के लिए वैध है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कई वर्षों तक विभागीय अनुमति के अभाव में खनन कार्य बंद रहा, लेकिन जैसे ही हाल में खनन पुनः प्रारंभ करने की अनुमति मिली, पट्टेदार द्वारा अवैध व मनमाने ढंग से खनन कार्य शुरू कर दिया गया। विशेष सूत्रों ने नाम न छापने के पर बताया कि खनन कार्य उत्तर प्रदेश खनिज परिहार नियमावली 2021 के मानकों के विपरीत किया जा रहा है। न तो सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है और न ही पर्यावरणीय नियमों की कोई परवाह की जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि खनन क्षेत्र घनी आबादी (धनी बस्ती) के समीप स्थित है, जिससे आमजन की सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही से लेकर उड़ती धूल और अव्यवस्थित परिवहन के कारण चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर हाईवे तक दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों में यह चर्चा जोरों पर है कि पट्टेदार की विभागी मिलीभगत होने के वजह से संचालित हो रहा हैं। वही बिना सीमांकिक्षेत्र प्रशासन की जानकारी में खुली छूट मिली हुई है। चोपन पुलिस भी खनन क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में असहाय नजर आ रही है, जिससे आम लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |