Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय होटल यू. डी. में सम्पन्न।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र द्वारा आयोजित जनपद पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय होटल यू. डी. में आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा उपस्थित रहे। जिन पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नगर रणधीर मिश्रा, एसओजी  प्रभारी राजेश चौबे, कोतवाली प्रभारी माधव सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापित जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय, संवाद एवं सहयोग  की भावना में विश्वास करता है।संगठन जहां एक ओर जनहित से जुड़ी समस्याओं का निराकरण न होने पर विरोध करता है वहीं दूसरी ओर अधिकारियों के अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी करता है।उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा भी की ।तूने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के आइजीआरएस पोर्टल पर माह दिसंबर में प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने पहला स्थान प्राप्त किया है पुलिस ने कुल 125 में से 125 अंक हासिल किया है यह भी सोनभद्र पुलिस की बड़ी उपलब्धि रही।इस अवसर पर प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजेश जायसवाल, धर्मराज सिंह राजकुमार जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रशांत जैन जसकीरत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, गुरप्रीत सिंह, अमित अग्रवाल, नागेंद्र मोदनवाल, कृष्णा सोनी,अभिषेक गुप्ता, विनोद जायसवाल, सुनील सरोज सूर्या जायसवाल,कुशाग्र शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, जसराज सिंह, अभिषेक साहू, पंकज कनोडिया, दिल करण सिंह, अभिषेक केसरी, ओबरा व्यापार संगठन से मिथलेश अग्रहरि, सुरेश सिंह, शुभम त्रिपाठी, राकेश पाठक, अभिषेक अग्रहरी, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |