Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: पूर्व विधायक घनसाली बलवीर सिंह नेगी खड़खड़ी शमशान घाट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने उनके प्रार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए अंतिम विधाई दी गई


हरिद्वार। पूर्व विधायक घनसाली बलवीर सिंह नेगी जी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री की ओर से दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं सीओ शिशुपाल सिंह नेगी हरिद्वार ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए अंतिम विधाई दी। 

श्री बलवीर सिंह नेगी को राजकीय सम्मान  के साथ अंतिम सलामी दी गई के साथ उनका दाह संस्कार 12 बजे खड़खड़ी शमशान घाट पर किया गया तथा श्री बलवीर सिंह नेगी को उनके पुत्र भानु प्रताप ने मुख्याग्नि दी।

श्री बलवीर सिंह नेगी ने वर्ष 1988 टिहरी से, 2002 एवं 2007 तक घनसाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की। वहा अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र को छोड़ गए हैं। 

इस अवसर पर दिवंगत पूर्व विधायक श्री बलवीर सिंह नेगी जी अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में विभिन्न जनपदों से जनप्रतिनिधि,विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित आम लोग शव यात्रा में शामिल रहे।

इस अवसर पर पूर्व शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड दिनेश ध्यानी,प्रतापनगर के विधायक विक्रम नेगी,पूर्व विधायक घनसाली भीम लाल आर्य,पूर्व भिलंगना ब्लॉक  प्रमुख विजय गुणशोला, वर्तमान प्रमुख राजीव कंडारी, पूर्व प्रमुख भिलंगना ब्लॉक धनीलाल शाह ,पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबीर सिंह साजवान,विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह,साहब सिंह नेगी,तहसीलदार सचिन कुमार सहित भारी संख्या में जन समूह मौजूद रहा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |