Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखडः कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


उत्तराखड  राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बागेश्वर जनपद में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराया है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परोपकार और कर्तव्यनिष्ठा ही सुशासन की आधारशिला है। इस अवसर पर एडीएम एन एस नबियाल तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |