Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुर: मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं ध् बालिकाओं को किया गया जागरूक


गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा थाना भॉवरकोल अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरपुर में महिलाओं एवं बालिकोओं को महिला हेल्पलाईन एवं अपनी सुरक्षा कैसे करे कि उसकी जानकारी दी गयी, थाना जंगीपुर के ग्राम अरशदपुर में स्वावलंबन हेतु जागरूक किया,थाना करीमुद्दीनपुर, अन्तर्गत आदर्श इंटर कॉलेज गोड़उर में, थाना रामपुर मांझा, थाना बहरियाबाद एवं जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वालेध्कस्बो, बाजारों, स्कूलध्कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181  महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102ध्108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एस0एम0एस लिंक, वेबसाईट लिंक, एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई, तथा नए कानून बी0एन0एस0, बी0एन0एस0स0 के बारे में भी जानकारी दी गई। स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |