सुल्तानपुर/बल्दीराय थाना क्षेत्र में गुरुवार को बहुरांवा बाजार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में भटगांव गौरीगंज अमेठी निवासी विनीत पुत्र मृतेश के सिर में गंभीर चोट आई। दूसरी बाइक चला रहे मिझूठी निवासी रमेश तिवारी पुत्र सूर्यबक्स का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
(सीएचसी) बल्दीराय ले जाया गया।सीएचसी बल्दीराय के चिकित्सक डॉक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर थी स प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के मुताबिक सर में गंभीर चोट के कारण विनीत की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
