Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवकली सहित जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस


लखनऊ/लखीमपुर खीरी। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवकली संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल, जिला महिला चिकित्सालय लखीमपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8रू30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ वाणी गुप्ता ने अपने संबोधन में भारत की ष्एकता में विविधताष् की भावना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं के बावजूद भारत एक सशक्त और संगठित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सौहार्द, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने राष्ट्रगान श्जन गण मनश् के ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा इसके रचनाकाल, पृष्ठ भूमि एवं राष्ट्रगान के रूप में आधिकारिक स्वीकृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान देश की आत्मा, गरिमा और नागरिकों की सामूहिक चेतना का प्रतीक है।ध्वजारोहण के उपरांत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा परिसर में देशभक्ति नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार हुआ।गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक दायित्व के निर्वहन के अंतर्गत जिला पुरूष चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता सहित सीएमएस जिला चिकित्सालय मोतीपुर डॉ आरके कोली व जिला महिला चिकित्सालय सीएमएस डॉ अमित गुप्ता भी शामिल रहे। इस मानवीय पहल का उद्देश्य मरीजों को नैतिक संबल प्रदान करना तथा स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ संवेदनशीलता और करूणा कि महात्व को रेखांकित करना था। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की और कॉलेज प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में कॉलेज के उप प्रधानाचार्य, संकाय सदस्य, चिकित्सक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एवं सभी ने हर्ष एवं उल्लास के साथ इस समारोह में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा, सामाजिक समर्पण एवं संवैधानिक मूल्यों के पालन के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |