Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः कबाड़ बीन रहे बालक के चेहरे पर फेका तेजाब ! गंभीर रूप से झुलसे बालक को सीएचसी मे कराया गया भर्ती परिजनों मे मचा कोहराम


गुरसहायगंज /कन्नौज। कबाड़ बीन रहे 10 वर्षीय बालक पर चार लोगों ने तेजाब डाल दिया जिससे उसका चेहरा और शरीर के अन्य अंग बुरी तरह झुलस गए। साथ मे मौजूद दूसरे बालक ने उसे टेंपो मे लादकर कोतवाली पहुंचाया जहां से उपचार के लिए उसे सीएचसी मे भर्ती कराया गया है।

गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सोनू नट का 10 वर्षीय पुत्र बाबू मोहल्ले के ही अभिषेक नट के साथ कस्बा समधन के मोहल्ला दारासराय मे बुधवार की सुबह करीब 11रू00 बजे कबाड़ बीनने गया था। बाबू ने बताया कि इसी दौरान चार लोग आए और अचानक उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और वहीं गिर पड़ा। इस दौरान अभिषेक डर के कारण मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद अभिषेक वापस मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से झुलसे पड़े बाबू को टेंपो मे लादकर कोतवाली पहुंचाया तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर मोहल्ले की तमाम महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं और घटना को लेकर हंगामा किया।

महिलाओं का आरोप था कि बाबू रोज कबाड़ बीनने जाता था और बुधवार को उसे जान से मारने की नियत से उस पर तेजाब डाला गया। बालक ने बताया कि सामने आने पर वह तेजाब डालने वालों को पहचान लेगा। पुलिस ने बालक से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |