Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

वंचित समाज की सत्ता वापसी का शंखनाद, आगरा के किरावली में जनसेवा दल ने रचा इतिहास

•किरावली में उमड़ा जनसैलाब, विनेश ठाकुर बने वंचितों की नई आवाज
•किरावली से उठा वंचितों का तूफ़ान, विनेश ठाकुर ने बदल दी सत्ता की दिशा
•जनसेवा दल के तत्वाधान में जन लोक मोर्चा की ऐतिहासिक रैली, 2027 का रोडमैप हुआ घोषित
•जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी: विनेश ठाकुर की हुंकार से गूंजी किरावली
•2027 में वंचित समाज की सत्ता वापसी तय: राजकुमार सैनी
•व्यवस्था के भीतर से उठी न्याय की आवाज, बी.पी. अशोक ने रैली की सराहा 
•युवाओं के हाथ में आएगी सत्ता की कमान, नलिन सिंह ने किरावली से भरी हुंकार

आगरा के किरावली में जनसेवा दल के तत्वाधान में ऐतिहासिक रैली में मौजूद जनसेवा दल के अध्यक्ष समेत अन्य दलों के अध्यक्षगण 

आगरा (विधान केसरी)। जनसेवा दल के तत्वावधान में जन लोक मोर्चा द्वारा 10 जनवरी 2026 शनिवार को रामवीर क्रीड़ा स्थल, किरावली आगरा में आयोजित “वंचित अधिकार रैली” सामाजिक न्याय और राजनीतिक हिस्सेदारी के आंदोलन में मील का पत्थर साबित हुई। “सब वंचित एक मंच पर आओ, जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी पाओ”, “सबकी पहचान सबकी इज्जत एक समान” जैसे नारों के साथ हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने व्यवस्था परिवर्तन का स्पष्ट संदेश दिया।
रैली में जनसेवा दल, राष्ट्रीय समता दल, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, सबका दल यूनाइटेड, लोकतांत्रिक सुरक्षा पार्टी, युवा सत्ता पार्टी, भारत एकता पार्टी, वीर फुलन देवी जन संगठन सहित अनेक घटक दलों की ऐतिहासिक एकजुटता देखने को मिली। मंच से विनेश भईया संपादक, विधान केसरी, लखनऊ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसेवा दल ने सैन, सविता, नंदवंशी समेत समस्त अति पिछड़ी जातियों को सत्ता में निर्णायक भागीदारी दिलाने का संकल्प दोहराया और 2027 का रोडमैप हजारों की मौजूदगी में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक न्याय तब तक अधूरा है जब तक वंचित समाज की हिस्सेदारी उनकी वास्तविक जनसंख्या के अनुरूप सुनिश्चित न हो।
वंचित अधिकारी रैली में उमड़ा जनसैलाब
विनेश ठाकुर ने महारैली में मौजूद हजारों की तादात में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए कहा आज किरावली की इस पावन धरती से मैं इतिहास बनते हुए देख रहा हूँ। यह कोई साधारण रैली नहीं है  यह वंचित समाज के अधिकारों की हुंकार है। यह उस व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह है जिसने देश की बहुसंख्यक आबादी को केवल वोट बैंक समझा, सत्ता से दूर रखा और सम्मान से वंचित किया।
आज मैं गर्व से कह रहा हूँ  सैन, सविता, नंदवंशी, कश्यप, मौर्य, कुशवाहा, निषाद, लोहार, बढ़ई, पाल, प्रजापति, तेली, धोबी, कहार और समस्त अति पिछड़ा समाज अब चुप नहीं रहेगा। अब हम मांग नहीं करेंगे  अब हम अधिकार लेंगे। हमारा सिद्धांत साफ है ।जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी। अगर देश की रीढ़ अति पिछड़ा समाज है तो सत्ता की कमान भी उसी के हाथ में होनी चाहिए। आज जनसेवा दल इस देश में राजनीतिक न्याय की मशाल लेकर खड़ा है। हम 2027 तक ऐसा जनआंदोलन खड़ा करेंगे कि कोई भी सरकार बने बिना सैन सविता नंद समेत समस्त अति पिछड़े समाज की हिस्सेदारी के सरकार बन ही नहीं सकेगी। मैं आज इस मंच से संकल्प दिलाता हूँ कि सैन, सविता, नंदवंशी सहित समस्त अति पिछड़ी जातियों को सत्ता, संगठन और शासन में निर्णायक भागीदारी दिलाकर रहेंगे।।यह केवल वादा नहीं, यह हमारा रोडमैप है। आपका वोट अब किसी की जागीर नहीं होगा। आपकी संख्या ही आपकी ताकत बनेगी। और जनसेवा दल उस ताकत को सत्ता में बदलकर दिखाएगा। यह लड़ाई सम्मान की है, यह लड़ाई पहचान की है, और यह लड़ाई आपके बच्चों के भविष्य की है। अगर आप अपने हक का राज चाहते हैं  तो जनसेवा दल के साथ चलिए, विनेश ठाकुर के साथ चलिए, लोकमोर्चा के साथ चलिए और इस देश में वंचितों का राज स्थापित करिए।
राजकुमार सैनी पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आज यह स्पष्ट हो गया है कि वंचित समाज अब जाग चुका है। देश की असली ताकत खेत, कारखाने और मेहनतकश समाज में है। जब तक यह समाज सत्ता में नहीं आएगा, लोकतंत्र अधूरा रहेगा। अब हम केवल शूद्र बनकर आगे बढ़ेंगे सभी अति पिछड़ी जातियां जातियों में न बंटकर बल्कि केवल शूद्र बनकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। उन्होंने कहा जनसेवा दल इस ऐतिहासिक बदलाव का वाहक बन चुका है।
बी.पी. अशोक सेवानिवृत्त IPS, संस्थापक अध्यक्ष पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने कहा मैंने व्यवस्था को भीतर से देखा है और उसकी असमानता को जाना है।वंचित समाज के बिना न्याय संभव नहीं।
जनसेवा दल और जन लोक मोर्चा आज न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।
2027 में सत्ता का संतुलन बदलेगा, यह तय है।
राजेश सिद्धार्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने कहा यह मंच सामाजिक क्रांति की नींव है। राजनीतिक न्याय अब केवल नारा नहीं, लक्ष्य बन चुका है। वंचित समाज को उसका संवैधानिक हक मिलकर रहेगा। हम सब इस ऐतिहासिक संघर्ष में एकजुट हैं।
चौधरी नलिन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सत्ता पार्टी ने कहा लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब अंतिम व्यक्ति सत्ता में पहुँचे। युवाओं की सत्ता में भागीदारी आज किरावली से उसी बदलाव की शुरुआत हो रही है। जनसेवा दल ने वंचित समाज को राजनीतिक दिशा दी है।
अब सत्ता का चरित्र बदलेगा।
प्रमोद लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष सबका दल यूनाइटेड ने कहा अति पिछड़ा समाज अब हाशिये पर नहीं रहेगा। आज हमने सत्ता में भागीदारी का संकल्प लिया है। जनसेवा दल के साथ मिलकर हम नई राजनीति बनाएंगे। 2027 परिवर्तन का वर्ष बनेगा।
धिवर रमेश मल्हा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर फुलन देवी संगठन ने कहा फुलन देवी की लड़ाई आज करोड़ों वंचितों की लड़ाई बन चुकी है।
शोषण के खिलाफ यह आंदोलन अब थमेगा नहीं।।जनसेवा दल इस संघर्ष की सबसे मजबूत आवाज है। अब सम्मान और सत्ता दोनों मिलेंगी। डॉ. बी.के. पाल ने कहा जनसेवा दल वंचितों की राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं, उनका हथियार है। हम सत्ता को सेवा और न्याय का माध्यम बनाएंगे। समस्त अति पिछड़े वंचित समाज को निर्णायक भूमिका दिलाना हमारा मिशन है। यह आंदोलन अब गांव-गांव पहुंचेगा।
मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष  राष्ट्रीय समता दल ने कहा समता के बिना लोकतंत्र खोखला है। आज जनसेवा दल समता की सबसे बड़ी ताकत बन गया है।।वंचित समाज को बराबरी का अधिकार मिलेगा। हम इस बदलाव के साक्षी बन रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जनसेवा दल के राजकुमार कश्यप, पवन कुमार सविता, राम लखन सिंह, वासुदेव सविता, जसवीर सिंह सोनी, विजय कुमार वर्मा, मोतीलाल, गोपाल सिंह कुशवाहा, अरविंद ठाकुर, भोला राम सविता, उमेश माथुर, अमित श्रीवास्तव, प्रेम शंकर ठाकुर, विजेन्द्र सेन, दीपक सेन, डॉ. संजय सेन, सतीश सेन और दिलीप सैन आदि का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |