Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुर: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समारोह पूर्वक मनाया गया ! गरीब जरूरत मंदो को कम्बल किया गया वितरण


कासिमाबाद/गाजीपुर। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिधउत में समारोहपूर्वक मनाया गया। सिधउत स्थित निर्माणाधीन मां सिंहवाहिनी मैरेज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख समाजसेवी विंध्याचल सिंह द्वारा किया गया।

जन्मदिन समारोह में उपस्थित लोगों ने केक काटकर पूर्व सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए निर्बल और असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण भी किया गया। आयोजक विंध्याचल सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व सांसद के सामाजिक और राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान धर्मेन्द्र राय, शुभांशु मिश्रा, अशोक राय, संतोष गुप्ता, बृजभूषण सिंह, अच्छेलाल प्रसाद, शुभम सिंह, पवन राय, ओमप्रकाश गुप्ता, उमेश राय, रामभवन पांडेय, प्रदीप प्रजापति, जितेंद्र चैहान, आशीष मिश्रा, अजय साहनी, भोला शर्मा सहित हजारों की संख्या में समर्थक व क्षेत्रवासी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |