Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फडणवीस सरकार ने लगाई फैसलों की झड़ी, इन प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, बैठक में नहीं पहुंचे शिंदे


महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा समिति की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई और जरूरी फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले मौजूद थे लेकिन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ना ही मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे और ना ही मंत्रिमंडल की बैठक के बाद हुई इंफ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक में पहुंचे।

बैठक की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें सीएम फडणवीस के दाई ओर रखी कुर्सी खाली नजर आ रही है। यह कुर्सी डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के लिए रखी हुई थी। खास बात यह है कि पिछली मंत्रिमंडल बैठक में भी शिंदे मौजूद नहीं थे।

कुंभ मेला की पृष्ठभूमि में नाशिक शहर परिक्रमा मार्ग को गति प्रदान की जाए। मार्ग की कुल लंबाई 66.15 किलोमीटर, इस परियोजना के लिए कुल 3,954 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई।

गडचिरोली जिले में खनिज परिवहन के लिए नवेगांव मोरे-कोनसरी-मूळचेरा-हेदरी-सुरजागड महामार्ग की संशोधित 85.76 किलोमीटर लंबाई को मंजूरी, चार लेन सीमेंट कंक्रीट का महामार्ग।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |