Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अगर आपका पड़ोसी अच्छा है तो उसके प्रति दया का भाव रखना होता है-विदेश मंत्री एस. जयशंकर


बांग्लादेश में हुए बवाल की भारत समेत दूसरे देशों में भी काफी चर्चा हुई. ढाका में हुई हिंदू युवक की हत्या को लेकर भारत में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ. विदेश मंत्री एस जयशंकर हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर गए थे. उनके दौरे की भी चर्चा रही. विदेश मंत्री जयशंकर ने अब बांग्लादेश के मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अच्छे और बुरे पड़ोसी को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अच्छे पड़ोसियों के लिए हमेशा दया का भाव रखना होता है.

IIT मद्रास में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, 'जब हम इतनी आसानी से 'वसुधैव कुटुंबकम' शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो असल में उस शब्द का संदेश क्या है? उस शब्द का मतलब यह है कि हमने दुनिया को कभी भी दुश्मन या खतरनाक माहौल नहीं माना, जिससे हमें खुद को बचाना पड़े. अगर आप सीमित संसाधनों के साथ समस्या सुलझाने के मोड में हैं, तो आप ज्यादा से ज्यादा असर कैसे डालेंगे? असल में यही वह समस्या है जिसे हल करना है.'

उन्होंने कहा, 'आज भारतीय विदेश नीति में, भारतीय कूटनीति में हम यही करने की कोशिश करते हैं, और हम ऐसा अपनी प्रतिस्पर्धा का इस्तेमाल करके, अपनी ताकतों का इस्तेमाल करके, दूसरे संस्थानों और संभावनाओं का फायदा उठाकर करते हैं.'

जयशंकर ने कहा, 'मैं दो दिनों के लिए बांग्लादेश दौरे पर गया था. अगर आपका पड़ोसी अच्छा है तो उसके प्रति दया का भाव रखना होता है. हमने अपने अधिकतर पड़ोसियों की मदद की है. हमने कभी वैक्सीन भेजकर तो कभी दूसरी मुश्किलों में मदद करके उनका साथ दिया. यूक्रेन और श्रीलंका के लिए मदद भेजी. हमारे पास बुरे पड़ोसियों के खिलाफ खुद की रक्षा करने का अधिकार है. आतंक के खिलाफ भी कदम उठाने का अधिकार है. लंबी लड़ाई कोई भी देश नहीं झेल सकता है.'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |