Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: दो हीरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ददरा पहाड़ी में दो हीरोइन तस्करों को मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दो बाइक सवार युवक मड़िहान के तरफ से नशीला पदार्थ लेकर राजगढ़ की तरफ जा रहे हैं। जिनको पुलिस ने घेराबंदी कर ददरा पहाड़ी में घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि अंकित कोल खुड़िया थाना करमा जनपद सोनभद्र एवं उसका साथी अभय पटेल सरंगा थाना करमा जनपद सोनभद्र के रहने वाले हैं। जामा तलाशी के दौरान उनके पास से 13 ग्राम नशीला पदार्थ हीरोइन बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान दोनों मिर्जापुर से हीरोइन लाकर करमा थाना क्षेत्र में बेचने की बात कबूल किया। विधिक कार्रवाई करते हुए वेद प्रकाश पांडे थाना प्रभारी राजगढ़ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। जिसमें सब इंस्पेक्टर नरेंद्र राय, मनोज यादव हेड कांस्टेबल, अफरोज खान कांस्टेबल शामिल रहे। द्वारा बृहस्पतिवार को दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबारियों में हड़कंप है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |