Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भारत के इन दो राज्यों में आया तेज भूकंप, तड़के हिल गई धरती


भारत समेत पूरी दुनिया में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाओं में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। कई देशों में भूकंप इतने भीषण थे कि इसकी वजह से हजारों लोगों की मौत भी हुई है। इस कारण भूकंप को लेकर लोगों के भीतर खौफ बढ़ता चला जा रहा है। इस बीच अब भारत के भी दो राज्यों में सोमवार को तड़के तेज भूकंप के झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम और त्रिपुरा में आए हैं।

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से पहले त्रिपुरा में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी गई है। संस्थान ने बताया है कि सोमवार को त्रिपुरा राज्य के गोमती में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप सोमवार को तड़के 3 बजकर 33 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र धरती से 54 किलोमीटर की गहराई पर थी।

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि पूर्वोत्तर भारत के एक और राज्य असम में भी सोमवार को तड़के तेज भूकंप के कारण धरती हिल उठी है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, असम में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई है। ये भूकंप असम के मोरीगांव में तड़के 4 बजकर 17 मिनट पर आया। असम में आए भूकंप का केंद्र धरती से 50 किलोमीटर भीतर था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हमारी धरती के नीचे कुल 7 टेक्टोनिक प्लेटें होती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपने-अपने क्षेत्र में घूमते रहते हैं। हालांकि, घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें कई बार एक फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं। अब इनके टकराने के कारण घर्षण पैदा होता जिससे ऊर्जा निकलती है। ये ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |