बाराबंकी: मेरा गांव मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम का आयोजन
January 29, 2026
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बिरौली में ‘मेरा गांव मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और गांव के बीच भावनात्मक व शैक्षिक जुड़ाव को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, नाटक, कविताएं और कहानियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ‘मेरा गांव मेरा विद्यालय’ थीम पर आधारित नाटिका ने उपस्थित लोगों का विशेष रूप से मन मोह लिया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिंकी वर्मा सहित अनेक अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 6 की छात्रा दिव्यांशी, प्रांजलि, दीपाली, किशन, निर्भय तथा कक्षा 7 के छात्र अंकुल, कृष्णा, प्रांजलि, गौरी, दीपांशी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र, सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, राकेश कुमार, राहुल गुप्ता, कुलदीप सिंह त्यागी, सुमन सिंह एवं शिक्षक नेता अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ गांव और विद्यालय के रिश्ते को और मजबूत करते हैं।
