Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: सपा विचारक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित


गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी मुख्यालय गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर चिंतक, ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र ने आजीवन समाजवादी मूल्यों, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। उनका जीवन जनसेवा और विचारधारा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। जिला महामंत्री अरशद अहमद ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का योगदान समाजवादी आंदोलन के इतिहास में अविस्मरणीय है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात कर समाज निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने भी उनके संघर्ष, विचारधारा और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजेश मिश्र ने कहा कि “स्व. जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। उनका पूरा जीवन गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के हक की लड़ाई को समर्पित रहा। आज आवश्यकता है कि हम सभी उनके आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें। कार्यक्रम में महेंद्र यादव, विनोद यादव, चंद्रशेखर यादव, दीपू तिवारी, राकेश यादव, कौहार, मुकेश विश्वकर्मा, मंजू पाल, अशोक कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |