दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ हुआ कम, 4 सालों में 12% की गिरावट
January 16, 2026
देश की राजधानी दिल्ली से महिला सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। हाल ही में जारी 'दिल्ली सांख्यिकी पुस्तिका 2025' के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार वर्षों (2021-2024) में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में लगातार कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि के दौरान दर्ज मामलों की कुल संख्या में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट आई है।आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में महिला अपराधों (दुष्कर्म, दहेज हत्या और छेड़छाड़ सहित) का ग्राफ साल-दर-साल नीचे गिरा है।
