Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बैंक ऑफ बड़ौदा आईबीए के 21वें वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2025 में पांच श्रेणियों में पुरस्कृत


लखनऊ। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा को प्रतिष्ठित इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के 21वें वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2024-25 में प्रौद्योगिकी और नवाचार में अग्रणी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। बैंक ने बड़े बैंकों के बीच पांच श्रेणियों में पुरस्कार जीते, जिसमें से चार पुरस्कार और एक विशेष उल्लेखनीय पुरस्कार है। बैंक ऑफ बड़ौदा को चार श्रेणियों- सर्वश्रेष्ठ एआई एवं एमएल अपनाना, सर्वश्रेष्ठ फिनटेक और डीपीआई अपनाना, सर्वश्रेष्ठ आईटी जोखिम प्रबंधन और सर्वश्रेष्ठ तकनीकी प्रतिभा में विजेता घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त, बैंक को सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक श्रेणी में एक विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ।

डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस उपलब्धि पर कहा कि श्बैंक ऑफ बड़ौदा को आईबीए से इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों का प्राप्त होना गौरव का विषय है, जो नवाचार, सुदृढ़ जोखिम प्रबंधन और एक मजबूत तकनीकी टीम के निर्माण पर हमारे निरंतर फोकस को दर्शाते हैं। हम अपने ग्राहकों को सहज और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव प्रदान करने और भविष्य के लिए तैयार उन्नत क्षमताओं में निवेश करना जारी रखेंगे तथा स्थायी हितधारक मूल्य का निर्माण करेंगे। यह सम्मान बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार और ग्राहक केंद्रित बैंकिंग पर निरंतर फोकस को अधिक सुदृढ़ करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |