Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः आगरा रत्न अवॉर्ड्स 2025! कला एवं संस्कृति के क्षेत्र की विशिष्ट विभूतियाँ सम्मानित


आगरा। सामाजिक संस्था चिराग यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित आगरा रत्न अवॉर्ड्स 2025 समारोह में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

श्इस अवसर पर कला एवं संस्कृति की श्रेणी में लोकप्रिय नटरांजलि संस्था से जुड़ी श्रीमती अलका सिंह को उनके निरंतर रचनात्मक और सांस्कृतिक योगदान के लिए आगरा रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं शहर में गणेश पंडालों की साज-सज्जा और दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए समर्पित पोला भाई ग्रुप को भी आगरा रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलती है और युवा पीढ़ी को कला एवं संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने सम्मानित संस्थाओं के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |