मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षकध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में गुरुवार को उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम ददरा स्थित राजपुत ढाबा के पास से 02 नफर अभियुक्त 1.अभय कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी सरंगा थाना करमा जनपद मीरजापुर व 2. अंकित कोल पुत्र रमाशंकर कोल निवासी खुड़िया थाना करमा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 13 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
