सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के समीप शुक्रवार दोपहर टप्पेबाजों ने छात्र शक्ति नामक फर्म के अकाउंटेंट से करीब 10 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जिला पुलिस फोर्स सक्रिय हो गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। एडिशनल एसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि छात्र शक्ति फर्म का अकाउंटेंट वाहन से कहीं जा रहा था। इसी दौरान कस्बा चौकी क्षेत्र के रामलीला गेट के पास वाहन का टायर पंचर हो गया। ड्राइवर टायर बदल रहा था, तभी अकाउंटेंट बाहर उतरकर स्थिति देखने लगा। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर टप्पेबाज गाड़ी में रखा बैग, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये थे, लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सहित तीन-चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रा0गंज को लिखित बताया कि मै विद्यासागर तिवारी पुत्र गौरी शंकर तिवारी नागाजी मठ के पीछे भृगु आश्रम, बलिया का निवासी हू। मैं सी०एस० इंफ्रा 0 कंपनी व्यवसायिक पता इमरती कालोनी राबर्टसगंज सोनभद्र मे प्रबन्धक के पद पर कार्यरत हूं। 26 दिसम्बर को मेरी कंपनी में कैशियर पद पर कार्यरत प्रकाश द्विवेदी पुत्र स्व० रमाशंकर दुबे क्रेटा गाड़ी नंबर UP32NP6417 से ड्राइवर रविकांत पुत्र पारस निवासी ग्रा0 मुहवा थाना हलधरपुर जनपद मऊ के साथ बैंक आफ बड़ौदा मुख्य शाखा राबर्टसगंज सोनभद्र से दस लाख रू0 कैश निकालकर बैंक से चले थे बैंक पर ही संदिग्धो द्वारा हमारी गाड़ी को पंचर कर दिया गया (सीसीटीवी फुटेज) कुछ दूर आगे नगर पुलिस चौकी के आगे रामलीला मैदान गेट के सामने हमारी गाड़ी का चक्का पूर्णतया बैठ गया जिसे बदलने और बनवाने के लिए चालक टायर लेकर चला गया इस बीच किसी संदिग्ध द्वारा हमारे कैशियर को भ्रमित कर चंद मिनट के लिए गाड़ी से उतारने का कार्य किया मेरे कैशियर का ध्यान थोड़ा सा भरमाकर इस बीच उक्त गिरोह का ही कोई सदस्य पैसो से भरा बैग लेकर फरार हो गया। वही रविवार को फोन पर वार्ता एडिशनल एसपी मुख्यालय अनिल कुमार से हुई तो उन्होंने कहा कि टीम लगी है जांच में जल्द होगा खुलासा।
!doctype>
