मिर्जापुर: नाबालिग के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने के दो आरोपित गिरफ्तार
December 19, 2025
मिर्जापुर। जिले केथाना को०देहात पर गुरुवार को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर उसके साथ छेड़खानी व दुष्कर्म करने तथा पूछने पर अभियुक्तों द्वारा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को०देहात पर एससीध्एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी-पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को उप-निरीक्षक तेरसू सिंह यादव प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र को0देहात मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को०देहात क्षेत्रान्तर्गत मेवली तिराहा के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद 02 अभियुक्तों 1.आकाश पुत्र नन्दलाल व 2.धर्मू बिन्द पुत्र शामा बिन्द निवासी गण मेवली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत एससीध्एसटी एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
