Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया नव मनोनीत राष्ट्रीय परिषद सदस्य का जन्मदिन


शाहबाद। 20 दिसंबर को जन्मे सुभाष कुमार भटनागर ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। अपने अध्ययन काल में ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा से जुड़े। भाजपा से लगातार जुड़े रहने के कारण पार्टी ने उन्हें कई प्रमुख पदों पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं । पूर्व में वह रामपुर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रीय परिषद सदस्य बना कर सौंप दी है। एक तरफ उनके इस पद पर मनोनीत होने पर भाजपा कार्य कर्ताओं में खुशी मनाई जा रही है। वहीं जैसे ही शाहबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिन का पता चला तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और केक काटकर बड़े ही धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बोलते हुए सुभाष कुमार भटनागर ने बताया कि पार्टी द्वारा उन्हें रामपुर लोकसभा से राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्हें खुशी है कि वह भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में अपने वोट का सही इस्तेमाल भी कर पाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्होंने बताया कि अपने रामपुर लोकसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की वह समीक्षा करेंगे और उसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली वार्षिक बैठक में हाई कमान के सामने  रखेंगे । इस अवसर पर उन्हें बधाइयां देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में एडवोकेट माधुरी सक्सेना,रेनू श्रीवास्तव, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी,  सुमित भटनागर, गंगासहाय, अमित चंद्रवंशी, कुलदीप भटनागर, विनोद चैहान, प्रमोद राठौड़, सोनू सक्सेना, चमन सहित अनेकों लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |