Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार यानी 3 दिसंबर, 2025 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरा मैच विराट कोहली के नाम रहा. पहले विराट ने 93 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 102 रनों की शानदार पारी खेली, इसके बाद जब टीम इंडिया फील्डिंग करने ग्राउंड पर उतरी तब कोहली स्टेडियम में मौजूद 65 हजार दर्शकों को भी एंटरटेन करते नजर आए. वहीं अब उनका सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

टीम इंडिया के 359 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही. इस दौरान साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह का शिकार बने. डीकॉक 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर 30 गज के अंदर मिड-ऑन पर खड़े वाशिंगटन सुंदर को हवाई कैच थमा बैठे. सुंदर ने जैसे ही कैच पूरा किया कैमरा विराट कोहली पर फोकस हुआ, तब ही विराट का मस्ती भरा सेलिब्रेशन टीवी में कैद हो गया.

विराट कोहली ने हाथों को सांप की तरह बनाकर मशहूर ‘बाबा जी का ठुल्लू’ पोज किया. कॉमेडियन कपिल शर्मा इस तरह के इशारे से अक्सर लोगों को हंसाने का काम करते आए हैं. ये इशारा उन्होंने ही फेमस किया है

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रायपुर वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगाया. इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है. वहीं विराट ने रांची वनडे में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |