Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नस्लीय भेदभाव या हिंसा के नहीं कोई सबूत-देहरादून पुलिस


देहरादून के सेलाकुई इलाके में युवाओं के दो गुटों के बीच हुई हाथापाई के बाद, इस घटना में घायल त्रिपुरा के रहने वाले एंजेल चकमा की शुक्रवार (26 दिसंबर) को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में एक FIR दर्ज की गई। छह आरोपियों में से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से कानून का उल्लंघन करने वाले दो नाबालिगों को बाद में सुरक्षा हिरासत में रखा गया। इस मामले की जांच करते हुए देहरादून पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया में नस्लीय हिंसा के कोई सबूत नहीं है।

देहरादून पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान एक और आरोपी, जो कि नेपाल का रहने वाला है। उसका भी नाम सामने आया है। घटना के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिशें कर रही हैं।

पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट देखे हैं, जो इस घटना को नस्लीय भेदभाव से जोड़ रहे हैं। हालांकि, अब तक की जांच में नस्लीय भेदभाव या हिंसा का कोई सबूत सामने नहीं आया है। घटना के दिन (9 दिसंबर 2025) से लेकर 26 दिसंबर तक, पुलिस या मीडिया से बातचीत में किसी ने भी नस्लीय दुर्व्यवहार या हिंसा की कोई रिपोर्ट नहीं की।

इसके अलावा, मामले में दर्ज FIR में भी ऐसा कोई आरोप नहीं है। सामने आए तथ्यों के अनुसार, 9 दिसंबर, 2025 को मणिपुर के रहने वाले सूरज खवास के बेटे की बर्थडे पार्टी में दोस्तों के बीच हंसी-मजाक हुआ। पीड़ित के ग्रुप को कुछ टिप्पणियां आपत्तिजनक लगीं, जिससे विवाद शुरू हो गया। इसके बाद हुई हाथापाई में मृतक एंजेल चकमा और उसके भाई माइकल चकमा घायल हो गए। बाद में एंजेल की इलाज के दौरान चोटों के कारण मौत हो गई।

जांच में पता चला है कि एक आरोपी, जिसका नाम सूरज खवास है। वह मणिपुर का है। दूसरे आरोपी का नाम यक्षराज है, जो कि नेपाल का है। एक नाबालिग बुक्सा अनुसूचित जनजाति का है और बाकी दो उत्तराखंड के हैं। स्थानीय निवासियों के विस्तृत बयान दर्ज किए गए हैं। साथ ही CCTV फुटेज सहित डिजिटल सबूत भी जुटाए गए हैं।

अब तक किसी भी आरोपी द्वारा मृतक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी या दुर्व्यवहार का कोई मामला सामने नहीं आया है। जांच जारी है और कोई भी नया सबूत मिलने पर उसे विधिवत दर्ज किया जाएगा।

इसके साथ ही देहरादून पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष, बिना किसी भेदभाव और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। सभी कानूनी कार्रवाई कानून के अनुसार सख्ती से की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |