मुसाफिरखानाः एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, दी चेतावनी
December 30, 2025
मुसाफिरखाना/अमेठी। मुसाफिरखाना तहसील में बुधवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी अभिनव कन्नौजिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघ ने एसडीएम पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने आरोप लगाया कि एसडीएम द्वारा घूस लेकर आदेश पारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार न केवल अधिवक्ताओं के सम्मान के खिलाफ है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक ैक्ड अभिनव कन्नौजिया को मुसाफिरखाना से हटाया नहीं जाता, तब तक उनकी अदालत का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर के.के. सिंह, अंजनी मिश्रा, पवन तिवारी, सतीश सिंह, राजन सिंह, राजीव तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए तहसील परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।
