Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः स्वास्थ्य आरोग्य मेले में गर्भवती महिलाओं को मिली पोषण सलाह


असंद्रा/बाराबंकी। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिकपुर में स्वास्थ्य आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। मेले का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना रहा।मेले में पीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित बेंजामिन ने गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से संतुलित व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी और बताया कि इससे मां के स्वास्थ्य के साथ-साथ होने वाले शिशु की वृद्धि एवं विकास बेहतर होता है। उन्होंने आशा बहुओं से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गर्भधात्री महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया।इस अवसर पर फार्मासिस्ट एस.पी. शुक्ला, लैब टेक्नीशियन दीपक मौर्य, वार्ड बॉय अंकित त्रिवेदी, डॉ. हिमा पटेल, स्टाफ नर्स नीतू यादव, एएनएम विनीता तिवारी, आशा संगिनी बालेश्वरी सहित आशा बहुएं सरिता, अर्चना, सुमन, सुंदरा देवी, रामवती और सरिता मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में मीरा बाई, मीना जायसवाल, शांता और कमला देवी की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही आयुष्मान आरोग्य कार्ड निर्माण कार्य में देश दीपक ने सहयोग किया।चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि किसी भी मरीज को छोटी या बड़ी बीमारी में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेले के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |