Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महानिदेशक परिवार कल्याण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया! सभी पीएचसी पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला ,स्वास्थ्य मेले में 4747 लोगों ने ली सेवाएं


लखनऊ । डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक परिवार कल्याण ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पोलियो बूथ, न्यूबोर्न स्टेबिलाइजिंग यूनिट (एनबीएसयू), आईपीडी, लेबर रूम सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात महानिदेशक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चंद्रावल में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बात की और मेले में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह भी उपस्थित रहे।सीएचसी पर महानिदेशक ने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया द्य इसके साथ ही सभी उपकरणों को क्रियाशील रखने,  जरूरी सूचनाओं को सीएचसी अपर चस्पा करने, एनबीएसयू में एडमिशन बढ़ाने, प्रसव के अलावा अन्य मरीजों और पीडियाट्रिक मरीजों की भर्ती करने के निर्देश दिए द्य इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य योजनाओं सम्बन्धी प्रचार प्रसार सामग्री, फ्लेक्स आदि को सीएचसी पर चस्पा किया जाये द्य एआरवी एवं एंटी वेनम वैक्सीन की 24 घंटे प्रचुर मात्रा में उपलब्धता, इसेंशियल ड्रग लिस्ट को अपडेट करने और जन औषधि केंद्र के सफल सञ्चालन के भी निर्देश दिए द्यमहानिदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृ स्वास्थ्य, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और उन्हें आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, जिससे कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समय से और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले लोगों के साथ संतुलित व्यवहार करें द्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि जनपद की सभी पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कुल 4747 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 1812 पुरुष, 2176 महिलाएं एवं 759 बच्चे शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |